सेंटर के अनुसार, ट्रैक किए गए 52% पोस्ट्स यहूदियों को निशाना बनाने वाले षड्यंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा दे रहे थे। संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस सामग्री की पहुंच में X पर 64.1 करोड़ व्यूज और Instagram पर 51.74 करोड़ व्यूज शामिल थे।
ट्रैकिंग के इन नतीजों के बाद, संगठन ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने एल्गोरिदम दुरुस्त करने चाहिए, अपने ही नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए और यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए। समूह ने यह भी जोड़ा कि "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (freedom of speech) का अर्थ पहुंच की स्वतंत्रता (freedom of reach) नहीं है।"